भागलपुर, मार्च 23 -- निर्मली, एक संवाददाता। पुलिस ने नगर के जरौली ढाला के पास से 30 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया है। हालांकि तस्कर भागने में कामयाब रहे। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि पुलिस नगर की गस्ती कर रही थी। इसी दौरान जरौली ढला के पास एक बाइक सवार युवक शराब लेकर नगर में प्रवेश कर रहा था। पुलिस वाहन को देख वह शराब की बोरी सड़क किनारे फेक भाग निकला। पुलिस ने बोरी की तलाशी ली तो 30 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध किस दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.