अररिया, मार्च 4 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सुखानगर पंचायत के एक गांव से शादी की नियत से अपहृत की गई नाबालिक लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि 2 मार्च की शाम गुप्त सूचना मिली की अपहृत लड़की बांस चौक पर है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अपहृत लड़की को बरामद करते हुए अपहणकर्ता शिवराज पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं अपहृत नाबालिग लड़की को वीरपुर कोर्ट में 164 का बयान कराकर मंगलवार को मेडिकल के लिए सुपौल भेजा गया है। बताया कि अपहृता के परिजन ने 23 फरवरी को अपनी बेटी को शादी की नियत अपहरण करने का केस दर्ज कराया था। इसमें शिवराज पासवान सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.