अररिया, अप्रैल 29 -- छातापुर । एक प्रतिनिधि। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को प्रखंड व्यवसाई संघ के बैनर बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से आतंकी संगठनों का नाश करने की मांग की गई। पूर्व निधारित कार्यक्रम के तहत व्यवसायियों ने प्रतिष्ठा को दोपहर तक बंद रखा। इस दौरान पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बजरंग चौक से लेकर डहरिया पूला के बीच हाईस्कूल चौक, ब्लाॅक चौक, बस पडाव, कचहरी चौक, मुख्य बाजार व दूर्गामंदिर चौक स्थित सभी दूकाने बंद रही। इस बीच सार्वजनिक धर्मशाला में व्यवसाई संघ के प्रखंड अध्यक्ष केशव कुमार गुड्ड की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन हुआ। यहां मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई ।संघ के निवर्तमान अध्यक्ष शालीग्राम पांडेय ने कहा कि इस तरह के आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.