भागलपुर, फरवरी 19 -- त्रिवेणीगंज। नगर क्षेत्र के विभिन्न गली-मोहल्लों में नियमित रूप से सफाई और कचरा उठाव नहीं होने के कारण चारों ओर गंदगी फैली हुई है। सड़कों के किनारे और खाली जगहों,गली मोहल्ले में कचरे के ढेर जमा हो गए हैं,। जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आम लोगों का कहना है कि कई दिनों तक सफाईकर्मी नहीं पहुंचते हैं, जिसके कारण कचरा सड़कों पर ही पड़ा रहता है। इससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। निवासियों ने नगर प्रशासन से अविलंब नियमित कचरा उठाव और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.