अररिया, मार्च 11 -- निर्मली, एक संवाददाता। नगर के वार्ड 6 स्थित सिनेमा चौक पर बीते कई दिनों से नल जल का पाइप लीक रहने से सड़क पर पानी जमा हो रहा है। सड़क पर पानी लगने से दिनभर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदार विक्रम दास, अमित कुमार, राजू कुमार, गोपाल दास, मुकेश दास आदि ने बताया कि बीते एक सप्ताह से बीच सड़क पर ही नल जल का पाइप लीक है। जिसकारण दिनभर दुकान के आगे सड़क पर पानी लगा रहता है। लोगो ने लीक पाइप का अभिलंब मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.