अररिया, मार्च 18 -- बसंतपुर, एक संवाददाता सोमवार की संध्या वीरपुर नगर क्षेत्र में पड़ने वाले होटलों क़े साथ साथ खाने पीने क़े दुकानों और चाय क़े दुकानों पर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर और सर्किल इंस्पेक्टर अनुप्रिया ने भारी संख्या में सशस्त्र बल क़े जवानों क़े साथ छापेमारी की। छापेमारी सोमवार की संध्या 7 बजे से 8 बजे तक चली। बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर ने बताया कि वीरपुर के सभी होटलों का जाँच एवं भौतिक सत्यापन किया गया है। इस दौरान निर्देश दिया गया है कि किसी भी नाबालिग को कमरा किराये पर नहीं देना है। बालिग़ होने की स्थिति में आधार कार्ड या मतदाता पहचाना पत्र या कोई भी पहचान जरुरी है। वही उन्होंने कहा कि वीरपुर सीमावर्ती क्षेत्र है इसलिए नेपाली से जो लोग आते हैं उनका भी सत्यापन और आईडी कार्ड को देखकर ही रूम दिया जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.