भागलपुर, फरवरी 19 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी पंचायत स्थित डोडरा वार्ड 5 में गुरुवार को अचानक आग लगने से 11 परिवारों के घर समेत लाखों की संपति जलकर राख हो गई। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। इस भीषण अगलगी में 11 परिवारों के घर जले। हालांकि आग लगने का स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही ललितग्राम थाना समेत अन्य थाना से दमकल की गाड़ी मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह डोडरा वार्ड 5 में अचानक आग लग गई उस समय घर के सभी सदस्य निजी कार्य में व्यस्त थे। इसी क्रम में आसपास के लोगों ने आग लपटें देखकर हो हल्ला किया। इसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन आग की लपटें देखते ही देखते 11 घरों को अपने आगोश म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.