भागलपुर, मई 11 -- राघोपुर, एक संवाददाता। करजाइन थाना क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत के फकीरना वार्ड 9 निवासी एक डॉक्टर के सूने घर से रविवार अहले सुबह एक लाख रुपए नकदी सहित 7 लाख रुपए के सामान चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। करजाइन थाना में दिए गए आवेदन में करजाइन थाना क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत के फ़कीरना वार्ड 9 निवासी भरत चौधरी 35 (वर्ष) ने कहा कि वह सिमराही बाजार के एक निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर पद पर कार्यरत है। शनिवार की रात वह ड्यूटी पर थे। वहीं आगामी 19 मई को उसकी शादी होने वाली है। जिस कारण घर के अन्य सदस्य शादी की खरीदारी के लिए नेपाल गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। इस बीच रविवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। कमरे में अंदर प्रवेश करने पर घर का सामान बिखरा मिला। इसके बाद पड़ताल करने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.