अररिया, मार्च 11 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चंपानगर पंचायत में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि चंपानगर पंचायत निवासी प्रदीप कुमार मंडल का अपने पड़ोसी दिनेश कुमार के साथ बीते छह महीने से 10 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। इसी क्रम में प्रदीप कुमार का पुत्र सुमन कुमार (19 वर्ष) घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को पास के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.