भागलपुर, अक्टूबर 29 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय पंचायत में रानीपट्टी वितरणी नहर पर अवस्थित सूर्यमंदिर सह मॉडल छठ घाट से मंगलवार की संध्या विसर्जन जुलूस निकाला गया। गाजे बाजे के साथ मॉडल घाट से जुलूस निकालकर भगवान भास्कर सहित अन्य प्रतिमाओं को चुन्नी पंचायत स्थित सुरसर नदी में विसर्जित कर दिया गया। जहां भक्तजनों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से भगवान भास्कर, छठी मईया एवं कोशी मैया को बिदाई दी। मॉडल घाट से निकाली गई विसर्जन जुलूस नहर के रास्ते बहरखेर टोला से होकर मुख्य बाजार पहुंचा। जिसके बाद मुख्य सड़क स्टेट हाइवे 91से होकर राजस्व कचहरी चौक, बस स्टैंड, ब्लॉक चौक, हाईस्कूल चौक के रास्ते चुन्नी गिरिधर पट्टी सड़क मार्ग से चुन्नी स्थित सुरसर नदी घाट पहुंचा। इस दौरान सड़क किनारे जगह जगह खड़े श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का दर्शन व नमन कर सुख स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.