भागलपुर, फरवरी 19 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। ज्यों -ज्यों सूरज की तपिश बढ़ रही है, त्यों-त्यों मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इस इलाके के लोगों को सालों भर मच्छरों से निजात नहीं मिल रहा। कुनौली बाजार के व्यपारी भी गंदगी भरे नाले की दुर्गंध से फैल रहे मच्छरों से परेशान हैं। कमलपुर पंचायत के हरजोती और वार्ड आठ के इर्द-गिर्द जलजमाव की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी इतना बढ़ गया है कि शाम होते ही लोगों का जीना हराम हो गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी हैं। स्थानीय ग्रामीण दुर्गा सिंह, प्रमोद कुमार, लक्षमण मिश्र, सत्य नारायण गुप्ता सहित अन्य ने इसकी रोकथाम के लिए सीएस से डीडीटी छिड़काव की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...