अररिया, जनवरी 13 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि रतनपुरा थाना क्षेत्र के साहेबान के समीप कोसी बांध पर सोमवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक और चावल लदे ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रतनपुरा निवासी 45 वर्षीय दीपेश कुमार और रतनपुरा पिपराही निवासी 35 वर्षीय भास्कर देव के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों घायलों को खून से लथपथ हालत में तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। रतनपुरा थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हालांकि घटना स्थल भीमनगर थाना क्षेत्र में पड़ता है, लेकिन सूचना मिलने पर रतनपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घायलों को अस्पताल पहुंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.