भागलपुर, फरवरी 19 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। ललितग्राम थाना क्षेत्र की लक्ष्मीनिया पंचायत के कलिकापुर गांव से चोरी गई बाइक बुधवार शाम ललितग्राम थानाध्यक्ष अंजली कुमारी के नेतृत्व में भपटियाही थाना क्षेत्र के सदानंद पुर वार्ड चार से बरामद कर ली गई। साथ ही मौके से बाइक चोर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि बीते दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के कलिकापुर वार्ड 9 निवासी बाइक मालिक सुभाष कुमार मुखिया ने थाने में लिखित आवेदन देकर दीपक कुमार मुखिया व मिथिलेश कुमार मुखिया के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज कराया था। आवेदन के आलोक में पुलिस थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई थी। पुलिस ने चोरी हुई अपाचे बाइक को भपटियाही थाना क्षेत्र के सदानंदपुर वार्ड चार से बरामद कर लिया है। कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त सदानंदपुर वार्ड चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.