भागलपुर, मार्च 30 -- सुपौल। वरीय संवाददाता ।चैत्र मास के मौके पर वासंतिक नवरात्र दुर्गा पूजा कलश स्थापन के साथ शुरू हो गया। रविवार को कलश स्थापन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही पूजा शुरू हो गया। मां भगवती दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। जिला मुख्यालय स्थित वार्ड सात चकला निर्मली में चैती दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है।श्रद्धालु माता दुर्गा की आराधना के लिए विशेष रूप से उत्साहित हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्तिभाव का माहौल बना हुआ है। दुर्गा मंदिरों की सजावट की गयी है। भक्त अपने घरों में भी कलश स्थापित कर पूजा अर्चना की। कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हो गयी। दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन-कीर्तन और हवन-पूजन के कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय हो गया।चैती दुर्गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.