अररिया, अप्रैल 29 -- सुपौल । 45वी वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी शैलेशपुर ने चेकपोस्ट ड्यूटी के दौरान एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का मानव तस्करी के प्रयास से बचाव किया जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी शैलेशपुर के जिम्मेवारी क्षेत्र में भारत नेपाल सीमा पर चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान तैनात एसएसबी जवानों द्वारा भारत प्रभाग से नेपाल जा रहे जोड़े को संदिग्ध आधार पर रोक कर पूछताछ की। एसएसबी द्वारा मानव तस्कर रोधी इकाई की उपस्थिति में आवश्यक कार्यवाही की गई एवं नाबालिग तथा आरोपी को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान एसएसबी के उप निरीक्षक करम सिंह एवं अन्य जवान तथा मानव तस्कर रोधी इकाई से उप निरीक्षक भावना एवं अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.