भागलपुर, अप्रैल 17 -- निर्मली, एक संवाददाता। आसनपुर कुपहा स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केन्द्र में 12 सप्ताह के कठिन परिश्रम के बाद 38 प्रशिक्षु के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण होने पर गुरुवार को पासिंग आउट परेड कराई गई। इसमें तैयार जवान आज के बाद देश के सेवा में अपना योगदान लेंगे। इस दौरान प्रशिक्षण केन्द्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न बॉर्डर पर ड्यूटी के लिए एसएसबी के 38 जवान तैयार हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी के डीआईजीसंजय कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु जवानों ने पहले परेड करते हुए डीआईजी को सलामी दिया। सलामी के बाद डीआईजी ने परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी 38 जवानों को संविधान एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। डीआईजी श कुमार ने कहा कि मुख्य परेड कमांडर ने बहुत कम समय और विपरीत स्थिति में बेहद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.