भागलपुर, मार्च 16 -- निर्मली, एक संवाददाता। अंचल क्षेत्र के डगमारा वार्ड 5 में शनिवार की देर रात अचानक आग लगने से पांच परिवार के पांच आवासीय घर सहित तकरीबन 5 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग बुझाने गई एक युवक भी आग में झुलस कर जख्मी हो गया। झुलसे युवक स्थानीय कामेश्वर यादव है। बताया जाता है कि डगमारा वार्ड 5 निवासी महेंद्र यादव अपने पूरे परिवार के साथ शुक्रवार देर शाम खाना खाकर सो गया। देर रात अचानक आग की तपिश से नींद खुली तो देखा कि उसके घर में आग लगा हुआ है और आग की लपटे आसमान छू रहा है, इसके बाद वह जोर-जोर से हल्ला मचाया। चिल्लाने की आवाज पर बड़ी संख्या में आस परोस के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। जब तक आस पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक आग़ बेकाबू हो गई थी। देखते ही देखते आसपास के महेंद्र यादव, कामेश्वर यादव, सरस्वती देवी, देवेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.