भागलपुर, फरवरी 23 -- रतनपुर, एक संवाददाता। भगवानपुर पंचायत के साहेबान वार्ड छह में शनिवार को अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। अगलगी में एक लाख से अधिक के सामान जल गए। बताया जाता है कि बेचन मुखिया के घर में अचानक आग लग गई। घर में आग लगा देख परिजनों ने शोर किया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान घर में सोई चार महीने बच्ची भी आग की चपेट में आग गई। हालांकि बाद में उसे लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घायल बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। गृहस्वामी ने बताया कि अगलगी में नगद पांच हजार, अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित एक लाख से अधिक के सामान जल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.