मधुबनी, दिसम्बर 15 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन मधुबनी शाखा का संगठनात्मक चुनाव में सोमवार को दूसरे दिन भी मतदान जारी रहा। जानकारी के अनुसार सुपौल एवं भीमनगर में मधुबनी जिला पुलिस बल में शामिल 459 महिला एवं पुरुष पुलिस कांस्टेबल ने वोटिंग की। नाथनगर में भी ट्रेनी पीटीसी ने मतदान किया। तीनों जगह मतदान कर्मियों की अलग-अलग टीम भेजी गई थी। इससे पूर्व रविवार को मधुबनी पुलिस केंद्र पर 661 पुलिस कर्मियों ने मतदान किया था। चुनाव में हिस्सा ले रहे दीपक आशीष ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार देर शाम मतगणना शुरू होने की संभावना है। मंगलवार को परिणाम घोषित किया जाएगा। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा मधुबनी में कुल 1656 मतदाता हैं। जिसमें 1548 पीटीसी सिपाही, 49 हवलदार तथा 89 चालक सिपाही शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए सिपाही नीरज...