बेगुसराय, मार्च 18 -- नावकोठी, निज संवाददाता। डंडारी प्रखंड की तेतरी पंचायत में सुपोषित पंचायत की अवधारणा को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता मुखिया आदित्य राज वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि तेतरी पंचायत को कुपोषण मुक्त कर सुपोषित पंचायत में बदलने की हर संभव कोशिश की जाएगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुमारी अर्पणा ने कहा कि सुपोषित पंचायत की अवधारणा को साकार करने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार, पंचायती राज अधिकारी, वार्ड सदस्य श्रवण कुमार, फूलवती देवी, जितेंद्र कुमार, तरुण कुमार, यशवंत कुमार, मिथुन कुमार,आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहित अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.