बरेली, फरवरी 21 -- बरेली, संवाददाता। सीबीगंज स्थित शराब फैक्ट्री में मंगलवार से आरंभ हुई जांच शनिवार को भी जारी रही। आयकर की टीमें हर बिंदु पर यहां गहनता से पड़ताल कर देर रात तक टीमें अधिकारियों से पूछताछ करती नजर आईं। हालांकि अहम डाटा और दस्तावेज लेकर टीमें शाम करीब सात बजे फैक्ट्री से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। दरअसल, टीमें बीते मंगलवार की शाम को सीबीगंज स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री में छापा मारा। पांच दिन तक चली इस जांच के दौरान टीमों ने फैक्ट्री के समस्त विभागों में रखे दस्तावेजों की गहनता से जांच की। टीम ने इस दौरान वर्ष 2003 से अब तक के लेनदेन समेत अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की। वहीं शनिवार को देर शाम करीब सात बजे लैपटॉप समेत अन्य दस्तावेजों के अपने कब्जे में लेकर यहां से रवाना हो गई। टीम के जाते ही फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी कर्मच...