धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला ने धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया को सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों के बीच यूनिट बांटने और कम से कम पांच-पांच बेड से सभी विभागों का इनडोर शुरू करने का निर्देश दिया है। शुक्ला शनिवार को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण करने आए थे। बैठक के पहले उन्होंने अधीक्षक के साथ पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षक के अलावा किसी को अपने साथ आने नहीं दिया। यहां तक कि सुरक्षाकर्मियों को भी हटा दिया। संयुक्त सचिव ने ओपीडी, इनडोर, इमरजेंसी, विभिन्न विभागों, पीजी ब्लॉक और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही देखकर संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.