भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता गुरुवार को उपाधीक्षक बनाए गये डॉ. महेश कुमार व डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने बताया कि चूंकि डॉ. महेश कुमार सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नोडल प्रभारी थे, उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी के प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह करीब एक दशक से संभाल रहे थे, इसलिए उनकी दक्षता को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल का उपाधीक्षक बनाया गया है। दोनों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर पदभार संभाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...