धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी कैंपस स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का ओटी कॉम्पलेक्स लगभग तैयार हो रहा है। शनिवार को अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने सुपर स्पेशियलिटी के नोडल पदाधिकारी डॉ रवि भूषण, न्यूरो सर्जन डॉ राजेश सिंह तथा दंत रोग विभाग के डॉ शिवम के साथ अस्पताल भवन का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। डॉ गिंदोरिया ने बताया कि पांच मंजिला इस आधुनिक अस्पताल भवन की चौथी मंजिल पर अत्याधुनिक ओटी कॉम्पलेक्स तैयार किया गया है। यहां सात विभागों के लिए अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर, कैथलैब और आईसीयू की व्यवस्था की गई है। ओटी इंस्टॉलेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शेष काम भी तेजी से निपटाया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर सभी तकनीकी कार्यों को पूरा कर जल्द ही अस्पताल को औपचारिक रूप से हैंडओवर ...