गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मॉनसून को लेकर सुपर सकर मशीन के माध्यम से मुख्य बरसाती नाला नंबर दो की सफाई होगी। इस कार्य पर करीब पौने दो करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इसको लेकर एक कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मॉनसून को लेकर मुख्य बरसाती नाला नंबर दो की सफाई करने की योजना तैयार की है। इसके तहत द्वारका एक्सप्रेस वे से लेकर गांव धनवापुर तक बरसाती नाले की सुपर सकर मशीन के माध्यम से सफाई करवाई जानी है। बरसाती नाले से गंदगी और मिट्टी को बाहर निकाला जाएगा। इस कंपनी को इस बरसाती नाले की सफाई को चार मई तक पूरा करना है। ये कार्य सूर्याकॉन इंजीनियर्स को सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.