बगहा, फरवरी 7 -- गौनाहा/जमुनिया। ए सं प्रखंड पार्क गौनाहा में सुपर विलेज क्रिकेट सीजन-3 प्रतियोगिता का उद्घाटन गोविंदगंज के पूर्व विधायक राजन तिवारी ने किया। इस मौके पर स्थानीय नवयुवकों ने बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया तथा खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। लीग मैच का पहला मुकाबला बजड़ा पंचायत और धमोरा पंचायत की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर धमोरा पंचायत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बजड़ा टीम को क्षेत्ररक्षण के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 16 ओवरों में धमोरा की टीम ने 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजड़ा पंचायत की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 ओवर में ही 90 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बजड़ा की इ...