मिर्जापुर, जनवरी 3 -- पटेहरा। क्षेत्र के दीपनगर के ग्रामीण स्टेडियम में पूर्व विधायक राहुल प्रकाश कोल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सांतवे दिन तीन लीग मैच के बाद एक सुपर लीग मैच खेला गया। पहला लीग मैच प्रिंस इलेवन किरहां व चंदू इलेवन लालापुर के बीच हुआ. प्रिंस इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 84 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी चंदू इलेवन की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 63 रन ही बना पाई। दूसरा मैच आजाद सपोर्टिंग क्लब सीखड़ व रिजवान सपोर्टिंग क्लब ककरद के बीच खेला गया। सीखड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 66 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी रिजवान की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 50 रन ही बना पाई। तीसरा मैच पुराने बाड़ा चील्ह व बहुती के बीच दो-दो ओवर का मैच खेला गया। पुराने बाड़ा क...