रायबरेली, फरवरी 5 -- लालगंज। रायबरेली शहर के बीचोबीच स्थित सुपर मार्केट की इमारत को जर्जर बताते हुए नगर पालिका द्वारा दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की आशंका से वर्षों से वहां व्यापार कर रहे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लालगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने व्यापारियों को समर्थन देते हुए कहा कि जब तक दुकानदारों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक दुकानों को गिराया जाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.