रामपुर, जनवरी 13 -- रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त क्रिकेट ट्रायल रामपुर सुपर क्रिकेट लीग टी-25 मैचों का आयोजन कराया गया। ट्रायल मैचों में रामपुर ,मुरादाबाद ,मुजफ्फरनगर ,बरेली ,गाजियाबाद के 100 से ज्यादा खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया। इस ट्रायल के अंतर्गत रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को पूरी यूपी में खेलने का सुनहरा मौका मिलेगा। रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान हुसैन ने गेम खेल कर ट्रायल का उद्घाटन किया और न्यू ऑफिशल ट्रायल पैनल के पदाधिकारी को शर्ट गिफ्ट करी। इस मौके पर बसंत सिंह बघेल ,सचिन ,इरफान हुसैन ,डॉ हिमांशु ,मुकेश ,अर्पित जैन ,विजय पंछी ,शाहनवाज राणा आलम खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.