मथुरा, फरवरी 12 -- शेरगढ़ ग्रामीण मिनी स्टेडियम में श्याम सुंदर गर्ग की स्मृति में खेलन वन क्रिकेट क्लब का प्रादेशिक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। इसमें सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ ने सुपर पॉवर ओवर में आर्चीवल क्रिकेट क्लब वृंदावन को एक विकेट से हराकर जीत हासिल की। कपिल चेयरमैन ने टॉस कराया। इसे सहारा क्रिकेट क्लब ने जीतकर पहले बल्लेबाजी में 20 ओवर में 178 रन बनाए। हर्षित पालीवाल ने 30 व अमन ने 39 रन दिए। जवाब में आर्चीवल क्रिकेट क्लब ने मैच बराबरी पर समाप्त कर दिया। इसके बाद एक ओवर का सुपर पावर मैच हुआ। इसमें वृंदावन ने एक ओवर में 7 रन बनाए, जबकि अलीगढ़ ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर एक विकेट से मैच जीत लिया। विजेता सहारा क्रिकेट क्लब को कपिल चेयरमैन ने 1.31 लाख रुपये व शील्ड प्रदान की। उपविजेता आर्चीवल क्रिकेट क्लब को महावीर बिधूड़...