महाराजगंज, फरवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएवी क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में चल रही पं. कमलाकांत मिश्र-चतुर्भुज मिश्र स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मुकाबले हुए। नंदानगर व चंपारण के बीच मैच सुपर ओवर तक पहुंच गया। इस ओवर में नंदानगर की टीम ने चंपारण के खिलाफ रोमांचकारी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बिरईचा व कप्तानगंज के बीच खेला गया। कप्तानगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बिरईचा के बल्लेबाजों ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर ली। धर्मपुर व चंपारण बिहार के बीच हुए दूसरे मुकाबले में धर्मपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपारण की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 8 ओवर में ही 140 रन बनाकर मैच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.