उरई, फरवरी 10 -- जालौन, संवाददाता। जालौन प्रीमियर लीग सीजन तीन क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच अलजीरिया क्लब दिल्ली और डायमंड क्रिकेट एकेडमी औरैया के मध्य शुरू हुआ। मैच बराबरी पर रहने के बाद सुपर ओवर में औरैया की टीम ने 1 विकेट खोकर 19 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी अलजीरिया क्लब दिल्ली की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और इस मैच की विजेता औरैया की टीम बनी। औरैया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलजीरिया क्लब दिल्ली की शुरुआत बेहद ही शानदार रही। पहले विकेट की साझेदारी 45 की रही। टीम के ओपनर सतेंद्र सिँह ने 50 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से शानदार 91 रनों की पारी खेली। एक समय अलजीरिया क्लब के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी देखते हुए 15 वें ओवर तक टीम का स्कोर 155 रन था। लेकिन औरैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.