विकासनगर, जनवरी 13 -- डाकपत्थर बैराज में आयोजित ललकार द चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को सुपर ओवर के रोमांचक मैच में अमान-इलेवन ने जीटी पौंटा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बराबर स्कोर के बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से किया गया। जिसमें अमान-इलेवन ने जीत दर्ज की। मंगलवार को अमान-इलेवन और जीटी स्पोर्टस पौंटा के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमान -11 की टीम ने 19 ओवर दस विकेट खोकर 168 रन बनाए। टीम की ओर से जाहिद सलीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी स्पोर्ट्स पौंटा की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 168 रन ही बना पाई। जिससे मुकाबला टाई हो गया। बाद में मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। जिसमें अमान-11 की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए...