देहरादून, अप्रैल 8 -- 18वें रोहिताश सिंह मैमोरियल अन्तर्सदनीय जूनियर ब्वॉयज सुपर एट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब टीम ए ने जीता। मैन ऑफ द मैच अधिराज चौधरी रहे। जबकि यश बुटोला को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के ग्राउंड में खेली जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मोनाल सदन और मंदाकिनी सदन की संयुक्त टीम ए और सागवान सदन, शिवालिक सदन की संयुक्त टीम बी के बीच खेला गया। टीम ए के खिलाड़ियों ने शानदार खेलते हुए 40 रन से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी,, सारिका जैन ने विजेताओं और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.