शामली, फरवरी 4 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने पर सुपरवाइज़र ऑफ द ईयर चुने गए अनुज कुमार को स्टेट अवार्ड प्राप्त होने पर डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने नवीन कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम ने अनुज कुमार के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व में उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इसके साथ ही 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित परेड में अनुशासन और निष्ठा के साथ सहयोग करने वाले एनसीसी कैडेट्स को भी जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। डीएम ने कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होता है। इस मौके पर स्वीप कोऑर्डिनेटर नीरज विश्वकर्मा, अनिल कुमार एवं स्वीप टीम के सदस्यों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.