मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में छिनतई और झपट्टा मारने वाला गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। रविवार सुबह करीब छह बजे कच्ची पक्की चौक के पास बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े एनटीपीसी के सुपरवाइजर से बैग छीन लिया गया। इसके बाद उस बैग में रखे एटीएम कार्ड से एक लाख रुपये की निकासी कर ली गई। इस संबंध में मनियारी थाना के विशुनपुर जयनारायण सिलौत निवासी सुपरवाइजर मो. वहीद ने एफआईआर के लिए सदर थाने में आवेदन दिया है। इसमें बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। पुलिस शिकायत के आधार पर बाइक और दोनों बदमाशों की पहचान में जुटी है। थाने को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि हजारीबाग के पास स्थित चतरा एनटीपीसी में वह सुपरवाइजर है। ईद पर घर जाने के लिए चतरा से आने के बाद रामदयालुनगर ओवरब्रिज से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.