सहारनपुर, फरवरी 14 -- सिंधु पोल्ट्री फार्म ब्रांच में कार्यरत सुपरवाइजर पर सैकड़ों बैग दाना गबन करने का आरोप लगाते हुए ब्रांच मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी के आदेश पर सरसावा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्रांच मैनेजर मिथुन मिश्रा ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधोपुर बघाना निवासी पुनीत कुमार जायसवाल पुत्र ओम प्रकाश जायसवाल ने बीते वर्ष 21 नवंबर को कंपनी जॉइन की थी। आरोप है कि 21 दिसंबर को उसने रामपुर अफानुलहक फार्म से 40 बैग फीड रात करीब साढ़े नौ बजे बिना अनुमति अज्ञात पिकअप से उठाए। इसके बाद 25 दिसंबर को सर्वर पोल्ट्री फार्म तूरमतखेड़ी से 20 बैग और सुफियान पोल्ट्री तूरमतखेड़ी से 20 बैग दाना शाम करीब साढ़े चार बजे ले गया और फिर 27 दिसंबर को सर्वर फार्म से 57 बैग फीड उठाया। मैनेजर के अनुसा...