हरदोई, फरवरी 9 -- संडीला। पिहानी चुंगी स्थित अब्दुलपुरवा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक मीटर रीडर पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। संजीव कुमार विद्युत विभाग में सुपरवाइजर के पद पर बालामऊ में तैनात हैं और अतरौली क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी देखते हैं। उनके अधीन 38 मीटर रीडर कार्यरत हैं। पीड़ित के अनुसार संडीला के सुंबाबाग निवासी धर्मेंद्र सिंह विभागीय कार्यों में दलाली व दबंगई करता है। तीन फरवरी को शिवेंद्र व अमरीश मीटर रीडिंग के लिए पहुंचे, जिनकी आईडी बंद मिली और बिलिंग मशीन भी नहीं थी। पूछताछ पर उन्होंने धर्मेंद्र सिंह द्वारा आईडी बनवाने की बात कही। फोन पर बात कराने पर धर्मेंद्र सिंह ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमक...