रुडकी, दिसम्बर 18 -- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर एसोसिएशन की बैठक में गुरुवार को गीता शर्मा को जिलाध्यक्ष और प्रीति भंडारी को जिला मंत्री चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। नगर के एक होटल में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सोहन सिंह रावत और जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह बतौर चुनाव अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गीता शर्मा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.