प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने बताया कि सोमवार को जंक्शन पर मां बेल्हादेवी धाम सुपरफास्ट डेढ़ घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता-दो घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल-एक घंटे 45 मिनट, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक घंटे, एकात्मता एक्सप्रेस एक घंटे, वाराणसी-देहरादून-जनता दो घंटे विलंब से पहुंची। वहीं अमृतसर हावड़ा-पंजाबमेल एक घंटे, वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ तीन घंटे, तुलसी सुपरफास्ट एक घंटे, अयोध्या-मुंबई तुलसी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.