नई दिल्ली, फरवरी 5 -- सुप्रीम कोर्ट ने घर पाने का इंतजार कर रहे हजारों खरीदारों को राहत दी। अदालत ने गुरुवार को रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक की रुकी हुई 16 आवासीय परियोजनाओं का काम पूरा करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी को आदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने राष्ट्रीय कंपनी लॉ अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के उस आदेश को बहाल रखते हुए यह फैसला दिया, जिसमें राष्ट्रीय भवन निर्माण कंपनी (एनबीसीसी) को कर्ज में डूबी रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक लिमिटेड के 16 आवासीय परियोजनाओं के बचे हुए कार्य को तेजी से पूरा करने और खरीदारों को 12 से 36 माह के भीतर घर का कब्जा देने के लिए कहा गया था। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने उच्च न्यायालयों और सभी ट्रिब्यूनल को भी कोई ऐसा आदेश पारित करने से रोक दिया, जिससे एनबीसीसी द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.