नोएडा, मार्च 4 -- दनकौर, संवाददाता। सुपरटेक अपकंट्री के निदेशक आर.के अरोड़ा और सेल्स हेड योगेश गोस्वामी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला ने इस मामले में करीब सात माह पहले पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मंगलवार को दोनों लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। पीड़िता बबिता गुप्ता का कहना है कि उन्होंने सुपरटेक अपकंट्री में वर्ष 2018 में 46 लाख 50 हजार रुपये में एक फ्लैट खरीदा था। इसके बाद से वह अपने परिवार के साथ फ्लैट में रह रहीं थीं। नवंबर 2023 को उन्हें एक नोटिस मिला, जिसमें बताया गया कि उक्त संपत्ति 58 लाख रुपये का लोन लेकर किसी बैंक के अधीन गिरवी है। इसके बाद जानकारी मिली कि उक्त फ्लैट को उनसे पहले किसी अन्य व्यक्ति को भी बेचा गया था। बाद में उसका आवंटन रद्द कर दिया गया। पीड़िता ने बताया कि नोटिस आने के बाद उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.