चम्पावत, अप्रैल 27 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय के संस्कृत स्कूल में साहित्य चेतना मंच की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। साहित्यकार सुभाष जोशी की अध्यक्षता और डॉ. सतीश पांडेय के संचालन में आयोजित की गई मासांत काव्य गोष्ठी में रचनाकारों ने विभिन्न विषयों पर कविता पाठ किया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए डॉ.कीर्ति बल्लभ शक्टा ने कहा-तुझे भून कर रख देंगे, सुन ऐ पापी पाकिस्तान, जाग गया है हिंदुस्तान। सुमित विश्वकर्मा ने काव्य पाठ करते हुए कहा-कभी कभी रो लेने से मन हल्का हो जाता है, छुप छुप आंसू बहाकर कभी मन शांत हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...