भागलपुर, फरवरी 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी स्थित सुन्दरवन के फलों (आम) की नीलामी की जाएगी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत भागलपुर वन प्रमंडल ने सुन्दरवन स्थित फलदार वृक्षों के फलों की बिक्री के लिए आम नीलामी की घोषणा कर दी है। यह नीलामी वर्ष 2025-26 के सीजन के लिए आयोजित की जा रही है। वन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नीलामी प्रक्रिया 27 फरवरी, 9 मार्च और 20 मार्च को आयोजित की जाएगी। जारी सूचना के अनुसार नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक खरीदारों को 5000 रुपये की सुरक्षित राशि नीलामी से पूर्व जमा करनी अनिवार्य होगी। सफल बोलीदाता को नीलामी के तुरंत बाद कुल राशि का 25% प्रतिभूति के रूप में जमा करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...