गोड्डा, जनवरी 26 -- सुन्दरपहाड़ी। सुन्दरपहाड़ी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने बीडीओ मोनिका बास्की के अगुवाई में सुंदरपहाड़ी के जोलो नदी किनारे जंगल में वन भोज का आयोजन किया।जिसमें झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बिनोद मुर्मू,प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया,अंचल कर्मी,प्रखंड कर्मी,कनीय अभियंता समेत अन्य गणमान्यों ने भाग लिया।इस मौके पर बीडीओ समेत अन्य सभी उपस्थित लोगों ने गाजे बाजे के साथ नृत्य गान के वन भोज का आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...