हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- हल्द्वानी। गैरवैशाली क्षेत्र की कॉलोनियों में जलभराव से राहत की दिशा में बनचौकी नाले के डायवर्जन कार्य के शुरू होने पर मंगलवार को शिवकाली धाम मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया। यह आयोजन देवकीबिहार विकास समिति के आह्वान पर हुआ। मुख्य यजमान संजय परगांई और सीमा परगांई रहे। पुजारी आचार्य दीप जोशी के निर्देशन में रवि जोशी, अशोक सुयाल और कमल जोशी की मंडली ने संगीतमय पाठ किया। समिति अध्यक्ष रमेश चन्द्र पाण्डे ने संघर्ष में साथ देने वाले सभी नागरिकों को धन्यवाद कहा। पार्षद नवीन जोशी, पं. बसन्त बल्लभ त्रिपाठी, लीलाधर पाण्डे, केसी त्रिपाठी, बहादुर सिंह हरडिया, रेखा बिष्ट, दीपा भौर्याल, भावना, अनीता जीना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...