ललितपुर, दिसम्बर 8 -- जनपद में खनन माफिया बेखौफ हो चुके हैं। रविवार देर शाम तालबेहट वन रेंज स्थित सुनौरी वन ब्लॉक में अवैध खनन रोकने गए वनकर्मियों पर माफिया व उनके गुर्गों ने हमला कर दिया और वन कर्मियों की गिरफ्त में आ चुकी बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाकर अपने साथ ले गए। पुलिस आरोपितों पर एफआईआर दर्ज कर ली। वनकर्मी करतार सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरी में बताया कि वह लोग वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर ट्राली में बजरी भरते कुछ लोग मिले। जो वनकर्मियों को देख ट्रैक्टर चालक ट्राली खाली कर भागने लगे। उसको पकड़कर रेंज कार्यालय लाया जा रहा था। तभी रास्ते में धमकना और पिपरई गांव के करीब एक दर्जन लोगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। वन कर्मियों को लाठी डंडों, सरिया से पीटा गया। वनकर्मी करतार सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि अन्य सा...