नई दिल्ली, जनवरी 31 -- टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले जबर्दस्त दहाड़ लगाई है। भारत ने न्यूजीलैंड से पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती। भारत ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित अंतिम टी20 में 46 रनों से विजयी परचम फहराया। ईशान किशन ने 'शतकीय तलवार' तलाई, जिसकी बदौलत भारत ने 272 रनों का विशाल टारगेट दिया। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 19.4 ओवर में 225 रनों पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कातिलाना पंजा मारा। उन्होंने चार ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पहली बार पांच विकेट हॉल लिया। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने तीन जबकि वरुण चक्रवर्ती और सिंकू सिंह ने एक-एक शिकार किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। पिछले मैच में तूफानी बैटिंग करने आले टिम सीफर्ट (5) पहले ओवर में पवेलिय...