जहानाबाद, फरवरी 26 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील कुमार सिंह की सुप्रीम कोर्ट के द्वारा छह महीने बाद सदस्यता बहाल कर दिये जाने पर खुशियां व्यक्त करते हुए बधाई दी है। राजद जिला महासचिव मंटू कुशवाहा ने बताया कि सरकार के इशारे पर सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द कर दी गयी थी। सुप्रीम कोर्ट ने उचित न्याय देकर उन्हें बहाल कर दिया है, इससे कार्यकर्ता उत्साहित है। सुनील कुमार की सदस्यता बहाल होने के बाद राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, संजय यादव उर्फ डब्लू, राजद प्रखंड अध्यक्ष डोमन दास, युवा अध्यक्ष सुनील सक्सेना, अनिल शौण्डिक, जमालुद्दीन अंसारी आदि ने बधाई दी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.