बागेश्वर, दिसम्बर 11 -- गरुड़। यदि मन में कुछ बड़ा करने का जज्बा हो, नीयत साफ, इरादे बुलंद हो तो हर राह आसान बन जाती है। इस बात को सच साबित किया है गरुड़ के सिल्ली गांव निवासी गोकुलानंद दुबे के पुत्र सुनील दुबे ने। सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ के पूर्व छात्र सुनील दुबे सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। लखनऊ में गुरुवार को आयोजित पासिंग परेड में परिवार के लोग भी शामिल हुए। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...